Site icon Dainik Savera Times

फ्लैट में 300 बिल्लियां रखने पर मकान मालिक को नोटिस, पड़ोसियों ने की शिकायत

पुणो: महाराष्ट्र के पशुपालन विभाग के अधिकारियों और पुलिस ने पुणो में एक आवासीय सोसाइटी के फ्लैट का दौरा किया, जहां 300 बिल्लियां पाले जाने की शिकायत मिली थी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हडपसर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि फ्लैट मालिक को बिल्लियों को उचित स्थान पर पहुंचाने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हडपसर में मार्वल बाउंटी हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों ने शिकायत की थी कि एक फ्लैट मालिक ने अपने फ्लैट के अंदर 300 से अधिक बिल्लियां पाल रखी हैं, जिससे सफाई संबंधी समस्याएं पैदा हो रही हैं। बिल्लियों के कारण लगातार दुर्गंध और अत्यधिक शोर की खबरें थीं।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘इन शिकायतों के आधार पर, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में पशुपालन विभाग की एक टीम ने पुलिस के साथ सोसाइटी का दौरा किया। हमें 3.5 बीएचके फ्लैट के अंदर 300 बिल्लियां मिलीं। वहां बहुत ज्यादा बदबू थी।’’

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह केस में HC का अहम फैसला: NSA हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज

Exit mobile version