Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब सरकारी कर्मचारी के तर्ज पर रामलला के पुजारियों को मिलेगी सुविधा

August 13, 2023

अब सरकारी कर्मचारी के तर्ज पर रामलला के पुजारियों को मिलेगी सुविधा

रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि राम मंदिर ट्रस्ट राम मंदिर से जुड़े हुए पुजारियों और कर्मचारियों को अब सरकारी कर्मचारी के तर्ज पर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पुजारी और कर्मचारियों का चिकित्सीय, आवासीय, यात्रा, रहन-सहन और खानपान का खर्च श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट उठाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की तरफ से कहा गया है कि पुजारी और कर्मचारियों को सरकारी छुट्टी के तर्ज पर अवकाश भी मिलेगा।

अयोध्या राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला के मुख्य पुजारी, चार सहायक पुजारी और चार कर्मचारियों के सुविधाएं बढ़ने वाले हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राम मंदिर में तैनात पुजारी और कर्मचारियों को अब सरकारी सुविधा जैसी व्यवस्थाएं देने की तैयारी में है। राम मंदिर निर्माण का काम श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अक्टूबर तक पूरा कर लेगा। हालांकि रामलला की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा प्रतिष्ठा जनवरी 2024 में सूर्य के उत्तरायण में होने के बाद मकर संक्रांति के बाद होगी, जिसके भव्य समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी 2024 में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मलित होंगे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें