Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

ओडिशा: सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के कुछ घंटों बाद पांडियन को कैबिनेट मंत्री का दर्जा

October 24, 2023

ओडिशा: सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के कुछ घंटों बाद पांडियन को कैबिनेट मंत्री का दर्जा

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पूर्व सहयोगी वी के पांडियन को कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ ‘5 टी’ (परिवर्तनकारी पहल) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एक अधिसूचना में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी। पांडियन के सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के एक दिन बाद उनकी नियुक्ति हुयी है।

सामान्य प्रशासन और लोक शिकायत विभाग ने कहा, ‘‘श्री वी के पांडियन को कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ 5 टी (परिवर्तनकारी पहल) और नबीन ओडिशा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और वह सीधे मुख्यमंत्री के अधीन काम करेंगे।’’ वह राज्य सरकार की नयी योजना – ‘अमा ओडिशा, नबीन ओडिशा’ (अपना ओडिशा, नया ओडिशा) के प्रभारी भी होंगे। यह पांडियन द्वारा तैयार की गई एक पहल है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी के सत्तारूढ़ बीजू जनता दल में शामिल होने की संभावना है। पांडियन 2011 में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में शामिल हुए और तब से वह पटनायक के निजी सचिव रहे हैं। पटनायक के 2019 में पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद, पांडियन को सरकारी विभागों में कुछ परिवर्तनकारी पहल को लागू करने के लिए ‘5 टी सचिव’ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें