Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

महात्मा गांधी की जयंती पर Tarun Chugh ने की खादी भवन से खादी वस्त्रों की खरीदारी

October 2, 2023

महात्मा गांधी की जयंती पर Tarun Chugh ने की खादी भवन से खादी वस्त्रों की खरीदारी

नई दिल्ली : बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने आज महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, यूरोप की औद्योगिक क्रांति से निकली उत्पादन की क्षमता लड़ने के लिए भारत के महान बेटे स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गाँधी द्वारा बनाया गया आर्थिक हथियार था “चरखा और खादी” जिसने अंग्रेज के अहंकार और हठधर्मिता आज मैं उस खादी को प्रणाम करता हूँ।

बड़ी खबरें पढ़ेंः जालंधर में 3 बेटियों की हत्या: मां-बाप ही निकले कातिल

वहीं तरुण चुघ ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खादी उपयोग के प्रचलन को बढाने के आह्वान पर अपने लिए खादी भवन से खादी वस्त्रों की खरीदारी की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, आइए आप और हम मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के योगदान पर उन्हें साथ बधाई दें और साथ संकल्प लें की आम जीवन में खादी के उपयोग का प्रचलन जरूर बढ़ाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें