Site icon Dainik Savera Times

Makar Sankranti के मौके पर श्रद्धालुओं ने नर्मदा नदी में किया स्नान, उमड़ा जनसैलाब

Makar Sankranti

Makar Sankranti

नर्मदापुरम : नर्मदापुरम में Makar Sankranti का पर्व विशेष रूप से धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार महाकुंभ के अवसर पर यह पर्व और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। श्रद्धालु नर्मदा नदी में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचे हैं। हर-हर नर्मदे के जयकारे के साथ श्रद्धालु नर्मदा में डुबकी लगा रहे हैं। सेठानी घाट, विवेकानंद घाट समेत सभी घाटों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सूर्य नारायण को अर्घ देकर खुशहाली की प्रार्थना की। साथ ही भिक्षुकों को खिचड़ी, गुड़ और तिल का दान दिया। वहीं मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘सूर्योपासन के पावन पर्व मकर संक्रांति की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रकृति पूजन का यह पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊजर्, उल्लास लेकर आए, भगवान सूर्यदेव आपको आरोग्यता और समृद्धि प्रदान करें, यही कामना करता हूं।’

यह त्योहार सूर्य के उत्तर की ओर बढ़ने को दर्शाता है
मकर संक्रांति, जिसे उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है, सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने का प्रतीक है। हर साल 14 जनवरी (या लीप वर्ष में 15 जनवरी) को मनाया जाने वाला यह त्योहार सूर्य के उत्तर की ओर बढ़ने को दर्शाता है। इस त्योहार को रंग-बिरंगी सजावट, पतंगबाजी और सामुदायिक समारोहों के साथ मनाया जाता है। कुछ क्षेत्रों में ग्रामीण बच्चे घर-घर जाकर गीत गाते हैं और मिठाइयां इकट्ठा करते हैं। यह त्योहार ऋतुओं में बदलाव का भी प्रतीक है, जो सर्दियों के जाने और वसंत के आगमन का संकेत देता है, जो दिलों को आशा और खुशी से भर देता है।

Exit mobile version