-
जम्मू कश्मीर डेस्कः मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा के कपाट खुलने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार को विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत स्वर्ण-जड़ित प्राचीन गुफा के कपाट दर्शन के लिए खोले जाएंगे। यह वह शुभ क्षण है, जिसका श्रद्धालु पूरे वर्ष प्रतीक्षा करते हैं।.