Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

अयोध्या के एक दिन के होटल का किराया हुआ 1 लाख रूपए, फ्लाइट्स भी हुई महंगी

January 12, 2024

अयोध्या के एक दिन के होटल का किराया हुआ 1 लाख रूपए, फ्लाइट्स भी हुई महंगी

Ram Mandir Pran Pratistha : श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। इसमें देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इसे लेकर होटल, ट्रेन और फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू हो गई है। अयोध्या में होटल किराया 5 गुना और बुकिंग की गति 80 तक बढ़ गई है। यहां के कुछ लग्जरी होटलों में तो एक दिन का रूम रेंट एक लाख रुपए तक हो गया है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या में भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में राम भक्त पहुंच रहे हैं। बढ़ती डिमांड के चलते होटल संचालकों ने 22 जनवरी और उसके आस पास के लिए रूम रेंट बढ़ा दिया है। द रामायण होटल में एक दिन के लिए एक रूम 40 हजार रुपए में मिल रहा है। गत वर्ष यह किराया 14900 रुपए ही था। इसी प्रकार सिगनेट कलेक्शन होटल में एक दिन का किराया पहले 16800 रुपए था। अभी 70 हजार 500 में रूम उपलब्ध है। जबकि, होटल अयोध्या पैलेस में रूम रेंट 3700 से 18500 हो गया है।

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि अयोध्या आने वाले किसी तीर्थयात्री को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। हम उनकी सुरक्षा सहित सभी तैयारियां कर रहे हैं। रामलला के निवास में सभी का स्वागत है। यह सभी के लिए सौभाग्य का दिन है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें