Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, दो जवान घायल

February 28, 2023

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, दो जवान घायल

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ सोमवार को रात भर चली मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलवामा के पदगामपुर इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया गया।

अधिकारी के मुताबिक, छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। मुठभेड़ में सुरक्षा बल के दो जवान भी घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी की पहचान और वह किस संगठन से जुड़ा था, इसका पता लगाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें