Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

यह हमारा सौभाग्य है कि PM Modi कर रहे हैं इस देश का नेतृत्व : ऋचा पांडेय मिश्रा

September 21, 2023

यह हमारा सौभाग्य है कि PM Modi कर रहे हैं इस देश का नेतृत्व : ऋचा पांडेय मिश्रा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने आज सांसदों के संसद परिसर में प्रवेश के विजय चौक एवं ट्रांसपोर्ट भवन चौक साईड के दो गेटों पर सांसदों को मिठाई खिलाकर महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पास होने के लिए आभार जताया। महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती ऋचा पांडेय मिश्रा के नेतृत्व में महिलाओं ने धन्यवाद मोदी जी प्ले कार्ड लेकर संसद में आने वाले सांसदों का धन्यवाद किया। इस मौके पर मोर्चा महामंत्री श्रीमति प्रियाल भारद्वाज, श्रीमती सरिता तोमर एवं सुश्री वैशाली पोद्दार सहित महिला मोर्चा की अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

ऋचा पांडेय मिश्रा ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि इस देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में संसद में भी सबसे ज्यादा महिलाएं चुनाव जीतकर आई हैं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल का लोकसभा में पास होना इस बात का प्रमाण है कि मोदी सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस बिल के लागू होने पर महिलाओं की भागीदारी लोकसभा के साथ-साथ राज्य सभा में भी बढ़ेगी।

दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा ने कहा कि इस बिल का नाम नारी शक्ति अधिनियम रखना ही इसके पीछे मोदी सरकार की सार्थक सोच को बताती है। महिलाएं आगे आकर सिर्फ परिवार का ही नहीं बल्कि देश का भी नेतृत्व करें इसके लिए मोदी सरकार लगातार काम कर रही हैं और हम इसके लिए मोदी सरकार को पूरी दिल्ली की महिलाओं की ओर से धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें