Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवनीत राणा के बयान पर ओवैसी ने किया पलटवार, कहा- मेरे 6 बच्चे हैं, तुम 8 बच्चे पैदा करो, तुम्हें कौन रोक रहा है…

January 6, 2026

नवनीत राणा के बयान पर ओवैसी ने किया पलटवार, कहा- मेरे 6 बच्चे हैं, तुम 8 बच्चे पैदा करो, तुम्हें कौन रोक रहा है…

नेशनल डेस्क। बीजेपी नेता नवनीत राणा के ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले बयान के बाद देश की राजनीति में एक बार फिर जनसंख्या को लेकर बहस शुरू हो गई है। इस बयान पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तीखा पलटवार किया है। हालांकि ओवैसी ने नवनीत राणा का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को उन्हीं पर निशाना माना जा रहा है।

 

अकोला रैली में ओवैसी का जवाब
महाराष्ट्र के अकोला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनके खुद के छह बच्चे हैं और अब उनकी दाढ़ी भी सफेद हो रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “कोई कहता है कि चार बच्चे होने चाहिए। लेकिन चार ही क्यों? आठ बच्चे पैदा करो। तुम्हें कौन रोक रहा है?” ओवैसी ने कहा कि किसी को भी यह तय करने का अधिकार नहीं है कि कौन कितने बच्चे पैदा करे।

 

क्या था नवनीत राणा का बयान
इससे पहले बीजेपी नेता नवनीत राणा ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ लोग कई शादियां करते हैं और उनके बहुत ज्यादा बच्चे होते हैं, जिससे उनकी आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। नवनीत राणा ने हिंदू समाज से अपील करते हुए कहा था, “मैं सभी हिंदुओं से कहना चाहती हूं कि कम से कम तीन से चार बच्चे जरूर पैदा करें, ताकि देश की रक्षा की जा सके।” उन्होंने यह भी दावा किया था कि कुछ लोग खुलेआम कहते हैं कि उनकी चार पत्नियां और 19 बच्चे हैं।

देखें वीडियोः माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी के फैसले के खिलाफ संघर्ष समिति यूथ विंग का प्रदर्शन

भागवत और नायडू के पुराने बयानों का भी किया जिक्र
ओवैसी ने अपने भाषण में सिर्फ नवनीत राणा ही नहीं, बल्कि RSS प्रमुख मोहन भागवत और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के पुराने बयानों को भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि जब बड़े नेता ज्यादा बच्चे पैदा करने की बात करते हैं, तो समाज में गलत संदेश जाता है। ओवैसी ने यह भी कहा कि टीडीपी, बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का हिस्सा है, फिर भी इस तरह के बयान दिए जाते हैं।

 

पहले भी दिए जा चुके हैं ऐसे बयान
यह पहली बार नहीं है जब राजनीतिक मंचों से इस तरह के बयान आए हों। पहले भी कई नेता यह कहते रहे हैं कि मुस्लिम समुदाय ज्यादा बच्चे पैदा करके भारत को पाकिस्तान बनाना चाहता है। इसी तर्क के आधार पर हिंदुओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ेंः नेपाल: मस्जिद में हुई तोड़फोड़ को लेकर भड़की हिंसा, भारत की सीमा पर अलर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें