Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

PoJK को भारत में मिलाने का सही समय, वहां के लोग कर रहे संघर्ष: तस्लीमा अख्तर

August 4, 2026

PoJK को भारत में मिलाने का सही समय, वहां के लोग कर रहे संघर्ष: तस्लीमा अख्तर

Pakistan Occupied Kashmir: कश्मीर आतंकी पीड़ितों के संगठन की अध्यक्ष तस्लीमा अख्तर ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) के लोगों के समर्थन में जम्मू-कश्मीर के नागरिकों के साथ एकजुटता का आह्वान किया और पाकिस्तान की कार्रवाई पर चिंता जताई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब PoJK को भारत में मिलाने का समय आ गया है।

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में तनाव और हत्याओं को लेकर मानवाधिकार कार्यकर्ता और एटीवीके की चेयरपर्सन तस्लीमा अख्तर ने कहा, “हमें इंसानियत के लिए लड़ना चाहिए। इंसानियत का तकाजा है कि यहां से भी उनके लिए आवाज उठाई जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। मैं पूरे जम्मू-कश्मीर क्षेत्र से अपील कर रही हूं। 10 अगस्त को एकजुट होकर PoJK के लोगों के साथ खड़े हों और उनके शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों का समर्थन करें।”

ये भी पढ़ें- दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही, सदन में विपक्ष का हंगामा

 

आजादी के बाद से कर रहे संगर्ष
तस्लीमा ने कहा, “PoJK के लोग 1947 से अभी तक बहुत अधिक संघर्ष कर रहे हैं। पाकिस्तान सरकार और सेना लगातार जुर्म करती आ रही है। अब PoJK के लोगों का सब्र का बांध टूट गया है। अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं तो पाकिस्तानी सैनिक गोली मार रहे हैं। PoJK के लोगों की फरियाद पूरी दुनिया सुन रही है।”

PoJK के लोगों को मिले आजादी
तस्लीमा ने कहा, “अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान की सरकार और सेना से PoJK के लोगों को आजादी दिलाई जाए। पाकिस्तान को PoJK की जमीन चाहिए, लोग नहीं चाहिए। वहां के लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं। ऐसे में अब वक्त आ गया है कि PoJK को भारत के कश्मीर में मिलाना पड़ेगा।”

ये भी पढ़ें- बजट से पहले TVK विधायकों की मीटिंग आज, इन मुद्दों पर चर्चा संभव

रावलकोट से मीरपुर तक बना कब्रिस्तान
तस्लीमा अख्तर ने कहा, “पाकिस्तानी सेना ने रावलकोट से मीरपुर तक कब्रिस्तान बना दिए हैं। मुजफ्फराबाद में हो रहे चुनावों को देखिए, वे न तो पारदर्शी हैं और न ही निष्पक्ष। खुदा के लिए अपने लोगों को जीने दें। खुदा के लिए उन अधिकारों को स्वीकार करें जिनकी वे मांग कर रहे हैं, वे अपने वाजिब अधिकारों की मांग कर रहे हैं, खैरात नहीं मांग रहे। यह उनकी अपनी जमीन है। इस पर उनका हक है।”

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें