Last Updated: November 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामेश्वरम को जोड़ने वाला पंबन रेलवे पुल संचालन के लिए तैयार

January 20, 2025

रामेश्वरम को जोड़ने वाला पंबन रेलवे पुल संचालन के लिए तैयार

रामेश्वरम: तमिलनाडु की मुख्य भूमि को रामेश्वरम से जोड़ने वाला नया पंबन रेलवे पुल बनकर तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इसका उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद यह पुल ट्रेनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। यह भारत का पहला ऐसा रेलवे पुल है, जो अत्याधुनिक लिफ्ट स्पैन तकनीक से लैस है। यह पुल समुद्र के बीचों-बीच स्थित है और इसे बड़ी समुद्री नौकाओं को रास्ता देने के लिए 5 मिनट 30 सैकेंड में 17 मीटर तक ऊपर उठाया जा सकता है, जिससे बड़ी समुद्री नौकाओं के आवागमन में सुविधा होगी। पंबन रेलवे पुल, तमिलनाडु की मुख्य भूमि को रामेश्वरम से जोड़ने वाला अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे पुल है।

यह पुल 5 मिनट 30 सैकेंड में 17 मीटर तक उठ सकता है । 2.10 किलोमीटर लंबे इस पुल का निर्माण 531 करोड़ की लागत से हुआ है। पुल के संचालन में इलैक्ट्रो-मैकेनिकल सिस्टम का उपयोग होता है। कर्मचारियों के लिए सुरक्षित पेयजल की सुविधा हेतु वायुमंडलीय जल संघनक तकनीक का उपयोग किया गया है। यह उपकरण हवा में मौजूद नमी को पानी में परिवर्तित कर 250 लीटर प्रतिदिन पानी तैयार करता है। इसके साथ, पुल पर लगे अत्याधुनिक सैंसर प्राकृतिक आपदाओं की जानकारी पहले से देते हैं, जिससे किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर: ऊधमपुर के रामनगर में खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें