Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर PM Modi समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

May 27, 2025

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर PM Modi समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Pandit Jawaharlal Nehru : पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पंडित नेहरू को याद भी किया।

पीएम मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।‘

कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘हम जो आज सोचते हैं और जो कार्रवाई करते हैं, उससे कल का हिंदुस्तान बनता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने एक ऐसे भारत का सपना देखा जो विज्ञान और तकनीक के सहारे आगे बढ़े और आधुनिक विश्व का मुकाबला करे। इसके लिए उन्होंने दर्जनों शैक्षिक, वैज्ञानिक, औद्योगिक, तकनीकी, सामाजिक और आर्थिक संस्थानों की नींव रखी, जो आज भारत की रीढ़ हैं और हमारी प्रगति के स्तंभ के रूप में भारत को मजबूती दे रहे हैं। उनके महान योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। आधुनिक भारत के निर्माता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं नमन।‘

इससे पहले, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंडित नेहरू को याद करते हुए एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘भारत को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में विकासशील बनाने वाले, देश को निरंतर ‘विविधता में एकता’ का संदेश देने वाले, हमारे प्रेरणास्त्रोत, पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।‘

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। सशक्त और समावेशी भारत का सपना लिए, नेहरू ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी। सामाजिक न्याय, आधुनिकता, शिक्षा, संविधान और लोकतंत्र की स्थापना में उनका योगदान अमूल्य है। हिंद के जवाहर की विरासत और उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें