Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

शहर में मचा हड़कंप, एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने की आत्महत्या

October 21, 2023

शहर में मचा हड़कंप, एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने की आत्महत्या

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली हैं। यह घटना शुक्रवार की रात कुल्टी थाना क्षेत्र के बराकर नालीपाड़ा इलाके में हुई। पीड़ितों की पहचान सुदीप्तो रॉय (66), उनकी पत्नी श्वेता रॉय (53) और उनके बेटे अग्निशंकर रॉय (29) के रूप में की गई। पुलिस ने कहा कि एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाने के फैसले के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः बेहद खूबसूरत है पंजाब के इस दिग्गज नेता की बेटी, Social Media पर मचाया तहलका, देखें Photos 

जांच अधिकारी द्वारा प्राप्त प्रारंभिक सुरागों के अनुसार, वित्तीय समस्याएं इसका कारण हो सकती हैं। स्थानीय लोगों का हवाला देते हुए सूत्रों ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के रिकवरी एजेंटों का दबाव आत्महत्या के पीछे का कारण हो सकता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि अग्निशंकर रॉय परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और वह मुख्य रूप से निजी टय़ूशन के माध्यम से पैसा कमाते थे।

बड़ी खबरें पढ़ेंः बड़ा हादसा : नेशनल हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों…

हाल ही में परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उन्होंने खुद का बिजनेस शुरू करने का फैसला किया और बैंक से लोन लिया। उन्होंने बताया कि न तो उनका बिजनेस चला, और न ही वह ऋण चुका पाए। इसके बाद परिवार पर दबाव था। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः  Netflix ने यूजर्स को दिया 500 वोल्ट का झटका, यहां पढ़ें कितना हुआ Plans का रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें