Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Parliament Winter Session : SIR के मुद्दे पर संसद में मचा सियासी घमासान, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

December 2, 2025

Parliament Winter Session : SIR के मुद्दे पर संसद में मचा सियासी घमासान, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली। SIR के खिलाफ विपक्ष का लगातार दूसरे दिन संसद में प्रदर्शन जारी है। लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होते ही सभी विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ सांसद वेल तक पहुंच गए। स्पीकर ने इस दौरान प्रश्नकाल को जारी रखा, लेकिन विपक्ष  सदन में विपक्ष की नारेबाजी बढ़ने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि कैसे हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही रुक जाती है। इसके बाद उन्होंने लोकसभा की बैठक दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

किरन रिजिजू के बयान को लेकर रेणुका चौधरी का आया जवाब
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया था कि “विपक्ष जानबूझकर सदन नहीं चलने दे रहा है।” इस पर कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा “अगर तुम नालायक हो तो हम क्या करें, तुम्हें सदन चलाना नहीं आता तो इसमें हमारी क्या गलती? “हम सांसद हैं, लोगों की आवाज उठाना हमारी जिम्मेदारी है।” उनका कहना था कि विपक्ष सिर्फ सवाल पूछ रहा है, लेकिन सरकार जवाब देने से बच रही है।

 

लोकसभा की कार्यवाही  12 बजे तक स्थगित
सदन में विपक्ष की नारेबाजी बढ़ने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि कैसे हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही रुक जाती है। इसके बाद उन्होंने लोकसभा की बैठक दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

संचार साथी ऐप पर विवाद बढ़ा
सरकार द्वारा मोबाइल फोन में “संचार साथी ऐप” को जरूरी करने की बात पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसे “जासूसी ऐप” बताया। यह ऐप लोगों की प्राइवेसी पर हमला है। नागरिकों को अपने परिवार और दोस्तों को मैसेज करने का पूरा अधिकार है। सरकार देश को धीरे-धीरे तानाशाही की ओर ले जा रही है।संसद इसलिए नहीं चल रही क्योंकि सरकार किसी मुद्दे पर चर्चा ही नहीं करना चाहती। प्रियंका ने कहा कि लोकतंत्र में चर्चा और सवाल-जवाब जरूरी हैं, लेकिन सरकार इससे बच रही है।

 

SIR के खिलाफ संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन
शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विपक्षी नेताओं ने संसद परिसर के मकर द्वार पर SIR (Special Investigation Rules/Regulations) के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में  राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा, कई अन्य विपक्षी सांसद शामिल रहे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने नहीं दे रही है।

 

विपक्ष के नोटिस स्वीकार करें – इमरान मसूद
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सरकार विपक्ष के दिए नोटिस स्वीकार करे। SIR देश में बड़ा मुद्दा है, इसलिए इस पर चर्चा होनी चाहिए। अगर सरकार चुनाव सुधारों पर बात कर सकती है, तो चुनाव आयोग या SIR पर क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि चर्चा से भागना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

‘देश को उत्तर कोरिया बना रहे हैं?’
एक अन्य कांग्रेस सांसद ने कहा सरकार हर स्मार्टफोन में यह ऐप जबरन डालना चाहती है। ऐसा लगता है जैसे देश को उत्तर कोरिया जैसा निगरानी वाला देश बनाने की कोशिश हो रही है। पहले पेगासस स्पाइवेयर से नेताओं को टारगेट किया गया था। अब यह आम जनता की जासूसी की तैयारी है। उनके अनुसार, जनता को यह समझना चाहिए कि यह उनके निजता अधिकार के खिलाफ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें