Site icon Dainik Savera Times

यात्रीगण कृपया ध्यान दें… IRCTC की नई ई-पैंट्री सर्विस शुरू, अब भूख लगने पर सीट बैठे मिलेगा खाना

New e-pantry service

New e-pantry service

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे के यात्रियों के लिए अब सफर और भी आरामदायक होने वाला है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने नई “ई-पैंट्री” सर्विस शुरू की है। इसके जरिए यात्री अब ट्रेन में सफर के दौरान ऑनलाइन पहले से खाना और पैकेज्ड पानी बुक कर सकेंगे। सबसे खास बात खाना सीधे आपकी सीट पर पहुंचाया जाएगा।

ई-पैंट्री सर्विस क्या है?
ई-पैंट्री एक ऑनलाइन फूड ऑर्डर सिस्टम है, जो IRCTC की टिकट बुकिंग वेबसाइट और मोबाइल ऐप से जुड़ा हुआ है। यह सुविधा खास तौर पर उन ट्रेनों के लिए शुरू की गई है जिनमें टिकट के साथ खाना शामिल नहीं होता। अब ऐसे यात्रियों को सफर में खाने की टेंशन लेने की जरूरत नहीं होगी।

ई-पैंट्री सर्विस कैसे काम करती है?

इस सर्विस का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। टिकट बुकिंग के समय या बाद में ऑर्डर जब आप IRCTC से टिकट बुक करते हैं, तो वहीं खाना बुक करने का विकल्प मिलेगा।
या बाद में IRCTC ऐप/वेबसाइट के “बुक टिकट हिस्ट्री” सेक्शन में जाकर भी खाना ऑर्डर कर सकते हैं।

कौन-कौन ऑर्डर कर सकता है?
जिन यात्रियों का टिकट कन्फर्म, RAC या आंशिक कन्फर्म है। वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

क्या-क्या ऑर्डर कर सकते हैं?

-स्टैंडर्ड मील (शाकाहारी/मांसाहारी विकल्प)

-रेल नीर (IRCTC का पैकेज्ड पीने का पानी)

ऑर्डर कन्फर्मेशन

-SMS या ईमेल से कन्फर्मेशन

-एक खास Meal Verification Code (MVC)

ट्रेन में खाना कैसे मिलेगा
यात्रा के दिन ट्रेन में जब वेंडर आएगा, तो आपको अपना MVC कोड दिखाना होगा। इसके बाद आपका खाना सीधे आपकी सीट पर डिलीवर कर दिया जाएगा।

किन ट्रेनों में शुरू हुई है ई-पैंट्री सर्विस
इस सर्विस को सबसे पहले विवेक एक्सप्रेस (22503/04) में टेस्ट किया गया था, जो भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनों में से एक है। यात्रियों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब इसे 25 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में शुरू कर दिया गया है।

कुछ प्रमुख ट्रेनें जिनमें यह सुविधा उपलब्ध है

-स्वतंत्र सेनानी एक्सप्रेस

-स्वर्णजयंती एक्सप्रेस

-कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस

-मंगला द्वीप एक्सप्रेस

-कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस

-पुष्पक एक्सप्रेस

-पश्चिम एक्सप्रेस

-नेत्रावती एक्सप्रेस

-ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस

-पूर्वा एक्सप्रेस

-लिच्छवी एक्सप्रेस

-आजाद हिंद एक्सप्रेस

-मालवा एक्सप्रेस

-अहमदाबाद–बरौनी एक्सप्रेस

-पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
यात्रियों को क्या फायदा होगा?
ई-पैंट्री सर्विस खासतौर पर उन यात्रियों के लिए फायदेमंद है। जिन ट्रेनों में पैंट्री कार नहीं होती। जिन्हें सफर के दौरान साफ और भरोसेमंद खाना चाहिए। जिन्हें स्टेशन पर उतरकर खाना लेने की झंझट नहीं चाहिए। IRCTC का कहना है कि इस सर्विस का मकसद तकनीक की मदद से यात्रियों की यात्रा को ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक बनाना है। यात्रियों के फीडबैक के आधार पर भविष्य में इसे और ज्यादा ट्रेनों में बढ़ाया जाएगा।

 

Exit mobile version