Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

यात्रीगण कृपया ध्यान दें… आज से महंगा हुआ ट्रेन का सफर, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

December 26, 2025

यात्रीगण कृपया ध्यान दें… आज से महंगा हुआ ट्रेन का सफर, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

नई दिल्ली। यात्रीगण कृपया ध्यान दें, आज से भारतीय रेलवे द्वारा ट्रेनों में बढ़ा हुआ किराया लागू हो गया है। अगर आप से आप टिकट बुक कर रहे हैं तो महंगा किराया चुकाना होगा। यह बढ़ोत्‍तरी 215 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा के लिए साधारण क्लास में प्रति किलोमीटर एक पैसे और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी क्लास और सभी ट्रेनों के एसी क्लास में प्रति किलोमीटर दो पैसे की की गई है। आइये इसे विस्तार से जानते हैं…

आज से नई दरें लागू
रेल मंत्रालय ने यात्री किराए में बढ़ोतरी की है, जो शुक्रवार से लागू हो जाएगी। साधारण क्लास में – 215 किमी से ज्यादा की यात्रा पर 1 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ेगा।मेल/एक्सप्रेस – नॉन-एसी क्लास व सभी ट्रेनों के एसी क्लास में – 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी। रेलवे ने गुरुवार को इस बारे में आधिकारिक अधिसूचना जारी की। 26 दिसंबर या उसके बाद बुक होने वाली टिकटों पर नई दरें लागू होंगी। अगर कोई यात्री 26 दिसंबर से पहले टिकट बुक कर चुका है, तो उस पर नई बढ़ोतरी लागू नहीं होगी।

2025 में दूसरी बार बढ़ा किराया
रेल मंत्रालय ने बताया कि यह साल में दूसरी बार है जब किराया बढ़ाया गया है। पहली बार – जुलाई में किराया बढ़ा। अब दूसरी बढ़ोतरी – 26 दिसंबर से लागू।

सीजन टिकट और लोकल ट्रेन के किराए में बदलाव नहीं
मंत्रालय के अनुसार सीजन टिकट (मासिक/तिमाही पास) के दाम जैसे के तैसे रहेंगे। उपनगरीय (लोकल जैसी सेवाओं) और गैर-उपनगरीय दोनों रूटों के सीजन टिकट में कोई बदलाव नहीं।

साधारण नॉन-एसी ट्रेनों में किराया ग्रेड के अनुसार
गैर-उपनगरीय साधारण ट्रेनों में किराया अलग-अलग श्रेणियों के हिसाब से तय किया गया है। सेकेंड क्लास साधारण, स्लीपर क्लास साधारण, फर्स्ट क्लास साधारण, इन सभी में लगभग 1 पैसा प्रति किलोमीटर की हल्की बढ़ोतरी लागू होगी, ताकि धीरे-धीरे और सीमित तरीके से किराया बढ़े।

मेल/एक्सप्रेस और एसी क्लास में बढ़ोतरी
मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में- नॉन-एसी व एसी दोनों कैटेगरी में – 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ेंगे। इसमें शामिल हैं, स्लीपर क्लास, एसी चेयर कार, एसी 3-टियर, एसी 2-टियर, एसी फर्स्ट क्लास। 500 किलोमीटर की यात्रा पर अब टिकट लगभग 10 रुपये ज्यादा पड़ेगा।

किन ट्रेनों का मूल किराया बदला गया है
अधिसूचना के अनुसार, इन प्रमुख ट्रेनों की मौजूदा बेस किराया सूची को संशोधित किया गया है –

-तेजस राजधानी, राजधानी, शताब्दी, दुरंतो

-वंदे भारत, हमसफर, अमृत भारत, तेजस

-महामना, गतिमान, अंत्योदय

-गरीब रथ, जन शताब्दी, युवा एक्सप्रेस

-नमो भारत रैपिड रेल

ये भी पढ़ेंः गाजीपुर में तीन दोस्तों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, तालाब में फेंके शव, मचा हड़कंप

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें