Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Train में सफर के दौरान अब WhatsApp से Online खाना ऑर्डर कर सकेंगे यात्री

February 6, 2023

Train में सफर के दौरान अब WhatsApp से Online खाना ऑर्डर कर सकेंगे यात्री

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे ने ट्रेन में सफर के दौरान अब व्हाट्सऐप से ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने की नई सेवा शुरू की है। भारतीय रेलवे के पीएसयू, आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम) ने रेल यात्रियों के लिए ई-कैटरिंग सेवाओं के माध्यम से भोजन ऑर्डर करने के लिए व्हाट्सऐप संचार शुरू किया। व्हाट्सऐप नंबर 91-8750001323 पर मैसेज या फोन कर यात्री ये सुविधा हासिल कर सकेंगे। यात्रियों के लिए ई-कैटरिंग सेवाओं के सभी प्रश्नों को हैंडल करने के लिए रेलवे ने पावर चैटबॉट शुरू किया है। ताकि यात्रियों की पसंद के अनुसार उन्हें समय पर भोजन परोसा जा सके।

हालांकि ये सुविधा अभी कुछ चुनिंदा ट्रेनों में ही यात्रियों को दी जाएगी। ग्राहकों के फीडबैक और सुझावों के आधार पर इसे अन्य ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा। आईआरसीटीसी ने एक विशेष रूप से विकसित वेबसाइट के साथ-साथ अपने ई-कैटरिंग फूड ऐप के माध्यम से ई-कैटरिंग सेवाएं शुरू की हैं। जानकारी के अनुसार शुरूआत में, व्हाट्सऐप संचार के माध्यम से ई-खानपान सेवाओं के कार्यान्वयन के दो चरणों की योजना बनाई गई थी। पहले चरण में, बिजनेस व्हाट्सऐप नंबर लिंक पर क्लिक कर ई-केटरिंग सेवाओं को चुनने के लिए ई-टिकट बुक करने वाले ग्राहक को एक संदेश भेजेगा।

इस विकल्प के साथ, ग्राहक आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग वेबसाइट के माध्यम से सीधे स्टेशनों पर उपलब्ध अपनी पसंद के रेस्तरां से ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता के बिना अपनी पसंद का भोजन बुक कर सकेंगे। वहीं दूसरे चरण में, व्हाट्सऐप नंबर ग्राहक के लिए एक इंटरैक्टिव दो तरफा संचार मंच बनने में सक्षम होगा, जिसमें एआई (भारतीय रेलवे) पावर चैटबॉट यात्रियों के लिए ई-कैटरिंग सेवाओं के सवाल-जवाब और उनके लिए भोजन भी बुक करेगा। फिलहाल, आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग सेवाओं के माध्यम से एक दिन में लगभग 50 हजार यात्रियों को भोजन परोसे जा रहे हैं, जो इसकी वेबसाइट के साथ-साथ ऐप के माध्यम से सक्षम हैं।

ये भी पढ़ें: हल्द्वानी में अमेजन स्टोर में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की मौत, लाखों का सामान जलकर राख

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें