Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana : पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने की कार्रवाई

April 16, 2026

Haryana : पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने की कार्रवाई

नारनौल। Patwari arrested while taking bribe एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है, जो जमीन से जुड़े कार्य के बदले रिश्वत मांग रहा था।

चढ़ाना था जमीन का इंतकाल

एसीबी के प्रभारी इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने बताया कि नारनौल के रहने वाले ओमप्रकाश नामक व्यक्ति ने लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, वह अपनी जमीन का इंतकाल (दाखिल-खारिज) चढ़वाने के लिए कंसोलिडेटेड ऑफिस में तैनात पटवारी प्रदीप के पास गया था। इस दौरान आरोपी ने उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। पीड़ित ने बताया कि पटवारी पहले ही तीन हजार रुपये ले चुका था और बाकी सात हजार रुपये शाम को देने के लिए कहा गया था। इसके बाद पीड़ित ने एसीबी से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी।

जाल बिछाकर किया पटवारी को काबू

शिकायत के आधार पर एसीबी टीम ने जाल बिछाया और इंस्पेक्टर जयपाल सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर आरोपी को सात हजार रुपये लेते हुए मौके पर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें