Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गैंगस्टर काला जठेड़ी की शादी के लिए 51 हजार में बुक हुआ मंडप, 250 पुलिस कर्मियों के सुरक्षा घेरे में संपन्न होगा शादी समारोह

March 9, 2024

गैंगस्टर काला जठेड़ी की शादी के लिए 51 हजार में बुक हुआ मंडप, 250 पुलिस कर्मियों के सुरक्षा घेरे में संपन्न होगा शादी समारोह

नई दिल्ली। गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी की हिस्ट्रीशीटर अनुराधा चौधरी (Anuradha Choudhary) उर्फ ‘मैडम मिंज’ के साथ 12 मार्च को होने वाली शादी के मद्देनजर दिल्ली (Delhi) के एक बारात-घर में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए जाएंगे।

द्वारका सेक्टर-3 में स्थित संतोष गार्डन को संदीप के वकील ने 51 हजार रुपये में बुक कराया है। शादी समारोह के दौरान स्पेशल वेपन एंड टेक्निक्स (SWAT) कमांडो समेत 250 पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस कर्मियों की टीम में विशेष प्रकोष्ठ, अपराध शाखा और हरियाणा की अपराध जांच एजेंसी (CIA) के कर्मी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें