Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंडी गठबंधन के लोग सिर्फ अपने को बचाने में लगे : Samrat Choudhary

December 7, 2024

इंडी गठबंधन के लोग सिर्फ अपने को बचाने में लगे : Samrat Choudhary

Samrat Choudhary : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा विपक्षी मोर्चा का नेतृत्व करने के लिए सक्षम होने वाले बयान पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग सिर्फ अपने को बचाने में लगे हैं। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने इस संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल लोग अपने को बचने के लिए सारी व्यवस्था करते हैं। उन्होंने कहा कि कहीं कोई इस गठबंधन का नामोनिशान नहीं रहा। महाराष्ट्र की बात की जाए, तो जितना हमारे गठबंधन के एक सहयोगी को सीटें मिली हैं, उतना पूरे इंडिया गठबंधन को प्राप्त नहीं हुआ है । इन लोगों पर जनता का भरोसा नहीं है, सिर्फ अपने को बचाने के लिए ये लोग काम करते हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को विपक्षी इंडिया गठबंधन के कामकाज पर असंतोष व्यक्त किया और मौका मिलने पर इसकी कमान संभालने के अपने इरादे का संकेत दिए थे। तृणमूल प्रमुख ने कहा कि वह बंगाल की सीएम के रूप में अपनी भूमिका जारी रखते हुए विपक्षी मोर्चे के नेतृत्व के साथ दोहरी जिम्मेदारी संभालने में सक्षम होंगी। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अभ्यर्थयिों पर लाठीचार्ज से संबंधित प्रश्न पर कहा कि इस मामले का समाधान हो चुका है। सरकार पूरी तरह बच्चों के साथ खड़ी है। बच्चों के जैसे ही मुद्दे खड़े हुए, बीपीएससी के द्वारा जवाब देने का काम किया गया।

उन्होंने कहा कि लाखों अभ्यर्थी परीक्षा देना चाहते हैं। उन्होंने अभ्यर्थयिों से आग्रह करते हुए कहा कि वे परीक्षा पर धयान दें। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को बीपीएससी 70 वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन को लेकर अभ्यर्थयिों ने बीपीएससी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थयिों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई लोगों को चोट आई थी।

इधर, बीपीएससी ने साफ कर दिया है कि 13 दिसंबर को 70 वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा एक पाली में और प्रश्नपत्र के एक ही सेट से लिया जाएगा। लिहाजा नॉर्मलाइजेशन की कोई जरूरत नहीं है। साफ कहा गया कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं, जिन्हें परीक्षा से कोई मतलब नहीं है। आयोग द्वारा यह भी साफ कर दिया गया है कि परीक्षा में कोई बदलाव नहीं होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें