Site icon Dainik Savera Times

कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान लोगों ने रेस्तरां में खाने पर खर्च किये 1,100 करोड़ रुपये

कोलकाताः कोलकाता में हाल के दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान लोगों ने न केवल पंडालों में दुर्गा माता की मूर्तियों के दर्शन किये और सजावट निहारा बल्कि स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाने के लिए रेस्तरां में भी काफी पैसे खर्च किये। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ ईस्टर्न इंडिया (एचआरएईआई) के अनुसार, महानगर के विभिन्न रेस्तरां ने त्योहार के आखिरी दिन ‘दशमी’ तक दुर्गा पूजा के छह दिनों के उत्सव के दौरान 1,100 करोड़ रुपये कमाए जो पिछले वर्ष की समान अवधि में हुई कमाई से 20 प्रतिशत अधिक है। कोविड-19 महामारी से संबंधित सभी पाबंदियां वापस लिये जाने के बाद दुर्गा पूजा महोत्सव का शहर में यह दूसरा आयोजन था।

एचआरएईआई के अध्यक्ष सुदेश पोद्दार ने कहा,”प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस अवधि में महानगर के रेस्तरां ने 1,100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया।” प्रमुख मोकैम्बो और पीटर कैट समेत तीन रेस्तरां के मालिक नितिन कोठारी ने कहा, ”कोविड-19 महामारी की स्थिति और लॉकडाउन के दो साल बाद वर्ष 2022 से अच्छा दौर शुरू हुआ। लोग घर से बाहर खाना खाने और सिनेमाघरों में फिल्में देखने के अनुभव का आनंद उठा रहे हैं।”

Exit mobile version