
Petrol Diesel Price Today : हर दिन की शुरुआत सिर्फ सूरज की किरणों से नहीं होती, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों से भी होती है। दरअसल ईंधन की कीमतें सीधे आम आदमी की जेब पर असर डालती हैं। वहीं ऑफिस जाने वाले से लेकर सब्जी बेचने वाले तक, हर किसी की रोजमर्रा की जिंदगी पर इनका प्रभाव पड़ता है। बता दें कि देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी करती हैं। ये दरें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपये की विनिमय दर में बदलाव पर आधारित होती हैं।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
# दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
# मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।
# कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।
# चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।
अन्य प्रमुख शहरों में रेट
–अहमदाबाद में पेट्रोल 94.49 रुपये और डीजल 90.17 रुपये प्रति लीटर है।
–बेंगलुरु में पेट्रोल 102.92 रुपये और डीजल 89.02 रुपये प्रति लीटर है।
–हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रुपये और डीजल 95.70 रुपये प्रति लीटर है।
–जयपुर में पेट्रोल 104.72 रुपये और डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर है।
–लखनऊ में पेट्रोल 94.69 रुपये और डीजल 87.80 रुपये प्रति लीटर है।
–पुणे में पेट्रोल 104.04 रुपये और डीजल 90.57 रुपये प्रति लीटर है।
–चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.30 रुपये और डीजल 82.45 रुपये प्रति लीटर है।
–इंदौर में पेट्रोल 106.48 रुपये और डीजल 91.88 रुपये प्रति लीटर है।
–पटना में पेट्रोल 105.58 रुपये और डीजल 93.80 रुपये प्रति लीटर है।
–सूरत में पेट्रोल 95.00 रुपये और डीजल 89.00 रुपये प्रति लीटर है।
–नासिक में पेट्रोल 95.50 रुपये और डीजल 89.50 रुपये प्रति लीटर है।
क्यों बदलती हैं कीमतें?
पेट्रोल-डीजल की कीमतें कई कारणों पर निर्भर करती हैं।
कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ने पर भारतीय बाजार पर सीधा असर पड़ता है।
डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती या कमजोरी भी कीमतों को प्रभावित करती है, क्योंकि तेल आयात डॉलर में होता है।
केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स खुदरा मूल्य का बड़ा हिस्सा होते हैं, इसलिए राज्यों के बीच कीमतों में अंतर दिखाई देता है।
रिफाइनिंग की लागत और मांग-आपूर्ति का संतुलन भी अहम भूमिका निभाते हैं। त्योहारों या मौसम के हिसाब से खपत बढ़ने पर कीमतें चढ़ जाती हैं।
ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/
मेष: दिन शुभ रहेगा...