Petrol Diesel Price 9 Nov 25 : देशभर में आज एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव हुआ है। तेल विपणन कंपनियां (OMCs) हर रोज सुबह 6 बजे ईंधन के नए रेट जारी करती हैं। ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की दरों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए उतार-चढ़ाव पर निर्भर करती हैं। ईंधन की कीमतें सीधे तौर पर आम लोगों की जेब पर असर डालती हैं चाहे वो ऑफिस जाने वाला कर्मचारी हो, टैक्सी चालक हो या सब्ज़ी बेचने वाला व्यापारी।

अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो, अहमदाबाद में पेट्रोल 94.49 रुपये और डीजल 90.17 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बेंगलुरु में पेट्रोल 102.92 रुपये और डीजल 89.02 रुपये, हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रुपये और डीजल 95.70 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। जयपुर में पेट्रोल 104.72 रुपये और डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर है।
लखनऊ में पेट्रोल 94.69 रुपये और डीजल 87.80 रुपये प्रति लीटर, जबकि पुणे में पेट्रोल 104.04 रुपये और डीजल 90.57 रुपये प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में राहतभरे दाम हैं यहां पेट्रोल 94.30 रुपये और डीजल 82.45 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इंदौर में पेट्रोल 106.48 रुपये और डीजल 91.88 रुपये प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल 105.58 रुपये और डीजल 93.80 रुपये प्रति लीटर है। वहीं सूरत में पेट्रोल 95 रुपये और डीजल 89 रुपये प्रति लीटर, और नासिक में पेट्रोल 95.50 रुपये व डीजल 89.50 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
हालांकि केंद्र सरकार ने पिछले कुछ महीनों में करों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण खुदरा कीमतों में मामूली परिवर्तन देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहती हैं तो उपभोक्ताओं को फिलहाल किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/
मेष: दिन शुभ रहेगा...