Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol-Diesel Price: देशभर में जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानिए आपके शहर का रेट

October 4, 2025

Petrol-Diesel Price: देशभर में जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानिए आपके शहर का रेट

Petrol-Diesel Price Update : तेल विपणन कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे की तरह पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। पिछले कुछ दिनों से इनकी कीमतों में किसी तरह का बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की दरें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों और रुपये-डॉलर की विनिमय दर पर आधारित होती हैं। यही वजह है कि इनके दाम रोज़ाना अपडेट किए जाते हैं।

चार महानगरों के रेट

नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77, डीजल ₹87.67 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल ₹103.50, डीजल ₹90.03 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल ₹105.41, डीजल ₹92.02 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.90, डीजल ₹92.49 प्रति लीटर

ये भी पढ़े : भूकंप के झटकों से कांपी पाकिस्तान की धरती, 4.5 मापी गई तीव्रता

अन्य प्रमुख शहरों के रेट

गोवा: पेट्रोल ₹97.30, डीजल ₹89.03
गुजरात: पेट्रोल ₹94.85, डीजल ₹90.52
हरियाणा: पेट्रोल ₹95.95, डीजल ₹88.40
हिमाचल प्रदेश: पेट्रोल ₹95.32, डीजल ₹87.40
जम्मू-कश्मीर: पेट्रोल ₹96.71, डीजल ₹83.53
पंजाब: पेट्रोल ₹98.28, डीजल ₹88.09
राजस्थान: पेट्रोल ₹104.72, डीजल ₹90.21

क्यों बदलते हैं दाम?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोज़ाना सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और विदेशी मुद्रा दरों में बदलाव सीधे तौर पर घरेलू ईंधन की कीमतों को प्रभावित करते हैं। फिलहाल देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। हालांकि, वैश्विक बाज़ार में बदलाव होते ही आने वाले दिनों में इनके दामों में हलचल देखी जा सकती है।

ये भी पढ़े :सुखबीर बादल बोले- तरनतारन चुनाव से पता चलेगा, लोग किस अकाली दल को चाहते हैं

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें