Tarn Taran election: शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद जब राजेवाल से पूछा गया कि सुखबीर बादल उनको क्यों मिलने आए थे, तो राजेवाल ने कहा कि उनको फोन आया था कि सुखबीर बादल मिलना चाहते हैं। राजेवाल ने कहा कि सुखबीर बादल के साथ कृषि व दूसरे मुद्दों पर बातें हुई। राजेवाल ने कहा कि उन्होंने सुखबीर बादल से कहा कि पंजाब को एक मजबूत क्षेत्रीय पार्टी की जरूरत है। पहले शिरोमणि अकाली दल एक मजबूत क्षेत्रीय पार्टी होती थी। लेकिन, अब ऐसा नहीं है। क्योंकि, इसमें फूट पड़ गई है।
सभी अकाली घटकों में एकता की जरूरत है और एकता के बिना कुछ नहीं बनेगा। सुखबीर बादल ने कहा कि अब लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं और पंजाब का यूथ भी उनके साथ हो गया है। सुखबीर बादल ने कहा कि अब तरनतारन का चुनाव आ रहा है और पता चल जाएगा कि लोग किस शिरोमणि अकाली दल को चाहते हैं। राजेवाल ने कहा कि सुखबीर बादल ने उसको बताया कि उन्होंने किन्नुओं का बाग खत्म कर दिया है और अब वह नए तरीके से खेती करने लगे हैं।
सुखबीर बादल ने राजेवाल को बताया कि लोगों को उनका फार्म देखना चाहिए कि अब वह कैसे नए तरीके से खेती कर रहे हैं। वहीं, बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि पंजाब के 2500 गांवों और 6 लाख एकड़ फसलें बाढ़ से प्रभावित हुई हैं। लेकिन न तो केंद्र सरकार ने कुछ किया है और न ही पंजाब सरकार ने कुछ किया है। राजेवाल ने कहा कि लोग स्वयं बाहर आने की कोशिश कर रहे हैं। यह खुशी की बात है कि इस दुख की घड़ी में लोग बाढ़ पीड़ित इलाकों में मदद करने के लिए पहुंच रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...