Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की नईं कीमतें हुई जारी, इन राज्यों में घटे दाम, जानें इनके लेटेस्ट रेट

November 25, 2024

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की नईं कीमतें हुई जारी, इन राज्यों में घटे दाम, जानें इनके लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Update : देशभर में हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट करती है। जिसके मुताबिक कुछ जगहों पर पेट्रोल-डीजल की कीमत घटती है तो कुछ जगहों पर इनकी कीमतें बढ़ जाती है।

दरअसल बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। ऐसे में तेल कंपनियों ने 25 नवंबर यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है।

बता दे कि महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 15 पैसे बढ़कर 104.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 14 पैसे घटकर 90.97 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में आज पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ गए हैं।

तो चलिए जानते हैं देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

# दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर है।
# मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
# कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
# चेन्नई में पेट्रोल 100.90 रुपये और डीजल 92.48 रुपये प्रति लीटर है।

प्रमुख शहरो में पेट्रोल-डीजल के घटे लेटेस्ट दाम

– आंध्र प्रदेश में पेट्रोल 108.75 रुपये और डीजल 96.65 रुपये प्रति लीटर है।
– असम में पेट्रोल 98.53 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।
– गोवा में पेट्रोल 96.60 रुपये और डीजल 88.36 रुपये प्रति लीटर है।
– हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 93.88 रुपये और डीजल 86.23 रुपये प्रति लीटर है।
– यूपी में पेट्रोल 94.61 रुपये और डीजल 87.69 रुपये प्रति लीटर है।
– राजस्थान में पेट्रोल 104.32 रुपये और डीजल 89.85 रुपये प्रति लीटर है।

ऐसे ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल का रेट

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट: https://iocl.com/

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें