नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। यह हादसा चिकलिया इलाके में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां मजदूरों से भरी एक पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना रात करीब साढ़े 10 बजे हुई। बताया जा रहा है कि पिकअप गाड़ी की सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप संतुलन खो बैठी और पलट गई। हादसे के दौरान गाड़ी में बैठे कई मजदूर उसके नीचे दब गए, जिससे मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी भीषण आग, तड़प-तपड़ कर जिंदा जले 5 लोग
प्रशासन के अनुसार, पिकअप वाहन में करीब 46 लोग सवार थे, जो मजदूरी के लिए जा रहे थे या लौट रहे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कई लोग घायल हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे में बच्चों की भी मौत हुई है, जिससे घटना और भी दुखद हो गई है। शुरुआत में मृतकों की संख्या 12 बताई जा रही थी, लेकिन बाद में यह बढ़कर 16 हो गई। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों का इलाज मुफ्त और बेहतर तरीके से किया जाए।

ये भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
मेष: दिन शुभ रहेगा...