Dainik Savera Times

PM Kisan 22nd Installment : किसानों के खाते में कब आएंगे 22वीं किस्त के 2000 रुपये? ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan 22nd Installment :  केंद्र सरकार देश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) चलाती है। इस योजना का मकसद किसानों को आर्थिक मदद देना है, ताकि खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा किया जा सके। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है। यह राशि 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। आइये इसे विस्तार से जानते हैं…

हर योजना में होती है पात्रता सूची
जब भी सरकार कोई योजना शुरू करती है, तो यह तय किया जाता है कि उसका लाभ किन लोगों को मिलेगा और किन्हें नहीं। पीएम किसान योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलता है जो सरकार द्वारा तय की गई पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।

22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जरूरी जानकारी
पीएम किसान योजना के तहत अब तक 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। अब किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन ध्यान रखें, हर किसान को किस्त नहीं मिलती। किस्त पाने के लिए जरूरी है कि किसान का नाम लाभार्थी सूची में हो, ई-केवाईसी पूरी हो, बैंक खाता आधार से जुड़ा हो, कोई गलती या अपडेशन पेंडिंग न हो, इसीलिए किसान को पहले अपना स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- आज से तीन देशों की यात्रा पर रहेंगे पीएम मोदी, भारत के लिए इथियोपिया का दौरा है बेहद खास

पीएम किसान 22वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपको 22वीं किस्त मिलेगी या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें

पहला स्टेप: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा  pmkisan.gov.in आप चाहें तो PM Kisan मोबाइल ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

दूसरा स्टेप: Know Your Status पर क्लिक करें
वेबसाइट खुलने के बाद आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे। इनमें से आपको “Know Your Status” वाले विकल्प पर क्लिक करना है। अब यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा।

रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता? ऐसे पता करें
अगर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप वहां मौजूद “Know Your Registration Number” विकल्प पर क्लिक करके मोबाइल नंबर, आधार नंबर की मदद से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर निकाल सकते हैं।

तीसरा स्टेप: स्टेटस देखें

-रजिस्ट्रेशन नंबर डालें

-स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें

-Get Details बटन पर क्लिक करें

इसके बाद आपकी स्क्रीन पर पूरा स्टेटस दिख जाएगा, जिससे आप जान पाएंगे कि:

-आपकी किस्त आएगी या नहीं

-कोई समस्या है या नहीं

पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आ सकती है
पीएम किसान योजना की किस्तें आमतौर पर हर 4 महीने में जारी की जाती हैं। 21वीं किस्त के बाद चार महीने का समय फरवरी में पूरा हो रहा है। इसी वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि 22वीं किस्त फरवरी महीने में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

Watch Video-  हिमाचल में मौसम का Alert – जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, जानें कब होगी बर्फबारी

Exit mobile version