PM Kisan Yojana News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) आज देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बहुत बड़ी मदद बन चुकी है। यह सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि किसानों की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने का मजबूत जरिया है। अब तक केंद्र सरकार इस योजना के तहत 21 किस्तें किसानों के खातों में भेज चुकी है। अब सभी किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है।
22वीं किस्त कब आ सकती है?
सरकार के नियमों के अनुसार पीएम किसान योजना की राशि साल में तीन बार दी जाती है जैसे अप्रैल से जुलाई, अगस्त से नवंबर व दिसंबर से मार्च तक दी जाती है। पिछली यानी 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी हुई थी। इसलिए अगली किस्त का समय दिसंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच बनता है। पिछले वर्षों के ट्रेंड और सरकारी तैयारियों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि 22वीं किस्त मार्च 2026 या अप्रैल 2026 की शुरुआत में किसानों के खातों में आ सकती है।
बजट में मिल सकती है किसानों को बड़ी राहत
पूरा देश इस समय 1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट का इंतजार कर रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब बजट पेश करेंगी, तब किसानों के लिए कोई बड़ी घोषणा हो सकती है। फिलहाल पीएम किसान योजना के तहत किसानों को साल में 6,000 रुपये मिलते हैं, जो 2,000 रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं।
सम्मान निधि की राशि बढ़ने की उम्मीद
आज के समय में महंगाई बढ़ रही है और खेती का खर्च भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी वजह से किसान लंबे समय से यह मांग कर रहे हैं कि पीएम किसान योजना की राशि बढ़ाई जाए। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार इस बजट में सम्मान निधि की राशि बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह देश के करोड़ों किसान परिवारों के लिए बहुत बड़ी राहत होगी।
पैसा अटक सकता है, अगर यह काम नहीं किया
कई बार ऐसा होता है कि किस्त जारी होने के बावजूद किसानों के खाते में पैसा नहीं पहुंचता। इसका सबसे बड़ा कारण होता है ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा न होना। सरकार ने साफ कह दिया है कि 22वीं किस्त का पैसा सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनकी e-KYC पूरी होगी।
घर बैठे ऐसे करें e-KYC
अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं करवाई है, तो तुरंत कर लें। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। सरकार ने OTP आधारित e-KYC सुविधा शुरू की है।
E-KYC करने का आसान तरीका
1. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
2. होम पेज पर ‘e-KYC’ विकल्प पर क्लिक करें
3. अपना आधार नंबर दर्ज करें
4. आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आया OTP डालें
5. वेरिफिकेशन पूरा होते ही e-KYC हो जाएगी
ध्यान रखें, आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...