Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM एम ऋषि सुनक ने आज अक्षरधाम मंदिर का किया दौरा, कई विदेशी नेता राजघाट साथ में थे मौजूद

September 10, 2023

PM एम ऋषि सुनक ने आज अक्षरधाम मंदिर का किया दौरा, कई विदेशी नेता राजघाट साथ  में थे मौजूद

नई दिल्ली: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हैं। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने रविवार सुबह अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया , जबकि विश्व के कई नेता राजघाट स्थित महात्मा गांधी के स्मारक का किया । सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के अक्षरधाम मंदिर दौरे के दौरान उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति के भी उनके साथ रही।

सूत्रों ने बताया कि हालांकि, अधिकारी योजनाओं पर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।सूत्रों ने बताया कि ब्रिटिश उच्चायोग ने मंदिर अधिकारियों को भी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी की यात्र के बारे में सूचित कर दिया है। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार मयूर द्वार पर कपल के स्वागत की तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री सुनक शुक्रवार दोपहर भारत पहुंचे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस और अन्य वरिष्ठ राजनयिकों ने उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री सुनक ने शनिवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास पर उनके साथ द्विपक्षीय बैठक भी की।सूत्रों ने यह भी कहा कि रविवार सुबह, स्पेन, इंडोनेशिया और अन्य देशों के नेताओं सहित कई विदेशी गणमान्य व्यक्ति महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट जाएंगे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें