
नेशनल डेस्क: आज ईद उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को बकरीद की बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं। कामना है कि यह अवसर हमारे समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना को और गहरा करे। सभी की सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना।’

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा- ‘ईद उल अजहा के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। यह त्योहार समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह पर्व हमें मानवता, विशेषकर वंचित वर्गों की सेवा करने की प्रेरणा देता है। आइए, इस अवसर पर हम समाज में प्रेम और समरसता का संचार करने के लिए अधिक प्रतिबद्धता से आगे बढ़ें।’

ये भी पढ़ें: Today Bank Holiday: क्या आज बैंक खुलेंगे? घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर