Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

जब PM MODI अपने संसदीय क्षेत्र के नवनिर्मित सड़क का आधी रात निरीक्षण करने पहुंचे…सीएम योगी भी रहे मौजूद

February 23, 2024

जब PM MODI अपने संसदीय क्षेत्र के नवनिर्मित सड़क का आधी रात निरीक्षण करने पहुंचे…सीएम योगी भी रहे मौजूद

वाराणसी। अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार की रात वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधी रात में हाल ही में उद्घाटन किए गए शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। 360 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह सड़क बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से वाराणसी हवाईअड्डे के बीच यात्र के समय को 75 मिनट से घटाकर 45 मिनट कर देती है। इसी तरह, यह लहरतारा और कचहरी के बीच यात्र के समय को भी 30 मिनट से घटाकर 15 मिनट कर देती है।

इससे पहले वाराणसी पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें