
PM Modi Bengaluru Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को बेंगलुरु दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नम्मा मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन करेंगे और प्रशांति कुटीरम के गोल्डन जुबली समारोह में शामिल होंगे।
पीएम मोदी प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेने के साथ-साथ एस-व्यासा यूनिवर्सिटी में लेखक एच.वी. शेषाद्रि की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होने वाला है। इसका आयोजन शेषाद्रि की स्मृति में एस-व्यासा रजिस्टर्ड सोसाइटी की ओर से किया जा रहा है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबाले इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और दक्षिण कोरिया के मिरयांग शहर के मेयर आन ब्योंग-गू सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।