नेशनल डेस्क. गाजा में लंबे समय से चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए हुए ऐतिहासिक शांति समझौते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है।
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि उन्होंने अपने मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत की और गाजा शांति योजना की सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मोदी ने इस बातचीत में भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में हुई सकारात्मक प्रगति की भी समीक्षा की। दोनों देशों के बीच आने वाले हफ्तों में और भी बातचीत जारी रहेगी ताकि आपसी सहयोग और संबंधों को और मजबूत किया जा सके।
ये भी पढ़ें: क्या इस दीवाली दिल्ली-NCR वासी चला पाएंगे पटाखे? सुप्रीम कोर्ट आज करेगा मामले पर सुनवाई
इससे पहले पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत किया, जिसके तहत इजराइल और हमास ने गाजा में लड़ाई रोकने पर सहमति जताई थी। मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि हम राष्ट्रपति ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं। यह प्रधानमंत्री नेतन्याहू के मजबूत नेतृत्व का भी प्रतीक है।
जानकारी के अनुसार, ट्रंप प्रशासन द्वारा तैयार की गई इस योजना को लेकर कई दौर की बातचीत हुई थी। अंततः दोनों पक्षों ने युद्ध रोकने और कैदियों की अदला-बदली पर सहमति जताई। यह समझौता पिछले कुछ महीनों में गाजा में शांति बहाल करने की दिशा में सबसे बड़ी कूटनीतिक सफलता मानी जा रही है। इस कदम के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि गाजा क्षेत्र में हिंसा थमेगी और वहां के लोगों को लंबे समय से चल रही जंग से कुछ राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें: शिवसेना का जम्मू को बचाने का आह्वान, विश्वासघातियों को होश में आने की दी चेतावनी
मेष: दिन शुभ रहेगा...