Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने Kerala की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

April 25, 2023

PM Modi ने Kerala की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

तिरुवनंतपुरमः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को यहां राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने सुबह साढ़े दस बजे तिरूवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने से पहले, उन्होंने ट्रेन की एक कोच के अंदर स्कूली बच्चों के एक समूह के साथ बातचीत की। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी ट्रेन के अंदर छात्रों के साथ बातचीत करते हुए मोदी के साथ मौजूद थे।

बच्चों ने इस दौरान मोदी को उनके द्वारा बनाई गई प्रधानमंत्री और वंदे भारत एक्सप्रेस की पेटिंग भी दिखाईं। मोदी जब ट्रेन को हरी झंडी दिखा रहे थे, उस समय विपरीत दिशा के प्लेटफॉर्म पर भी बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। वंदे भारत एक्सप्रेस राज्य की राजधानी को केरल के उत्तरी कासरगोड जिले से जोड़ेगी। इसे कई लोगों द्वारा राज्य की वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार के महत्वाकांक्षी सेमी-हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, सिल्वरलाइन के विकल्प के रूप में पेश किया गया है।

प्रधानमंत्री सुबह कोच्चि से यहां पहुंचे। तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। हवाई अड्डे से रेलवे स्टेशन तक की यात्र के दौरान राज्य की पूरी राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और सैकड़ों पुलिसर्किमयों की तैनाती की गई थी। इस दौरान कड़े यातायात प्रतिबंध लगाए गए थे। हवाई अड्डे से रेलवे स्टेशन तक की उनकी पूरी छह किलोमीटर की यात्र एक रोड शो की तरह थी, जिसमें प्रधानमंत्री अपने वाहन के फुटबोर्ड पर खड़े थे और सड़क के किनारे लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे।

ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद वह यहां केरल सेंट्रल स्टेडियम से कोच्चि वाटर मेट्रो सेवा सहित कई अन्य विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। वह यहां सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में विद्युतीकृत डिंडीगुल-पलानी-पलक्कड़ खंड और देश के पहले डिजिटल साइंस पार्क जैसी विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें