Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM MODI ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें किराया और सुविधाएं

January 17, 2026

PM MODI ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें किराया और सुविधाएं

नेशनल डेस्क। भारत को अपनी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन अब हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी। यह देश की पहली ऐसी वंदे भारत ट्रेन है, जिसमें स्लीपर (रात में सोने की) सुविधा दी गई है।

 

छात्रों से पीएम मोदी की खास बातचीत
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की पहली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन में सफर कर रहे छात्रों से बातचीत की। इस दौरान छात्रों ने पीएम से सवाल पूछे और अपने अनुभव साझा किए।
प्रधानमंत्री ने छात्रों को ऑटोग्राफ भी दिए, उनकी कविताएं सुनीं और खुद भी यात्रा को लेकर अपना अनुभव बताया। यह पल छात्रों के लिए बेहद खास रहा।

 

गुवाहाटी-कोलकाता रूट पर चलेगी ट्रेन
प्रधानमंत्री मोदी ने इस पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को गुवाहाटी-कोलकाता (हावड़ा) मार्ग पर हरी झंडी दिखाई। इस ट्रेन के शुरू होने से पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा और ज्यादा आरामदायक और तेज हो जाएगी।

 

 

 

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में RAC की सुविधा नहीं
रेलवे बोर्ड के अनुसार, इस ट्रेन में RAC (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) की सुविधा नहीं दी गई है। यानी यात्रियों को पूरी तरह कन्फर्म सीट मिलने पर ही टिकट जारी किया जाएगा।

 

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया कितना है?
रेलवे द्वारा 9 जनवरी को जारी किए गए किराए के अनुसार 1 से 400 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए किराया एसी फर्स्ट क्लास (AC 1): ₹1,520, एसी सेकेंड क्लास (AC 2): ₹1,240, एसी थर्ड क्लास (AC 3): ₹960 होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि 1 से 400 किलोमीटर तक दूरी चाहे जितनी भी हो, किराया फिक्स रहेगा।

 

400 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर कैसे तय होगा किराया?
अगर यात्रा 400 किलोमीटर से ज्यादा की है, तो किराया प्रति किलोमीटर के हिसाब से लिया जाएगा।

-AC 1: ₹3.20 प्रति किलोमीटर

-AC 2: ₹3.10 प्रति किलोमीटर

-AC 3: ₹2.40 प्रति किलोमीटर

 

यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से यात्रियों को तेज रफ्तार, आधुनिक सुविधाएं, आरामदायक रात की यात्रा का लाभ मिलेगा। खासकर लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों और छात्रों के लिए यह ट्रेन बेहद फायदेमंद साबित होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें