Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पीएम मोदी ने किया कालचक्र अभिषेक समारोह का शुभारंभ

November 12, 2025

पीएम मोदी ने किया कालचक्र अभिषेक समारोह का शुभारंभ

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय भूटान दौरे पर हैं। यात्रा के दूसरे दिन, बुधवार को उन्होंने भूटान में कालचक्र अभिषेक समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने खुद को बहुत सौभाग्यशाली बताया।

यह भी पड़े – जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की। तस्वीर में वे भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और चौथे नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के साथ नजर आए। उन्होंने लिखा कि इस समारोह की अध्यक्षता परम पावन जे खेंपो ने की, जिसने इसे और भी विशेष बना दिया।

पीएम मोदी ने कालचक्र अभिषेक का किया उद्घाटन, खुद को बताया सौभाग्यशाली

पीएम मोदी ने बताया कि कालचक्र अभिषेक एक महत्वपूर्ण बौद्ध अनुष्ठान है, जिसका सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। यह वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव का हिस्सा है, जिसने दुनिया भर के बौद्ध धर्म के भक्तों और विद्वानों को भूटान में एकत्र किया।

भूटान के प्रधानमंत्री छेरिंग तोबगे ने भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस पवित्र समारोह का उद्घाटन और आशीर्वाद दिया। इससे पहले पीएम मोदी ने भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात की और भारत-भूटान संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ऊर्जा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और कनेक्टिविटी में सहयोग पर चर्चा की और गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी परियोजना की प्रगति की तारीफ की।

जिग्मे सिंग्ये वांगचुक 1972 से 2006 तक भूटान के चौथे नरेश रहे और उनके शासनकाल में देश का आधुनिकीकरण हुआ, राष्ट्रीय एकता मजबूत हुई और भूटान का सुख-आधारित दर्शन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें