Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

October 2, 2023

PM Modi ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम माेदी आज सुबह पहले राजघाट पहुंचे और उन्होंने बापू की 154वीं जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रधानमंत्री के साथ इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ ही आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है। श्री मोदी ने विजय घाट पहुंचकर शास्त्री जी को भी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना और आम आदमी पार्टी नेता आतिशी भी मौजूद थीं।

बड़ी खबरें पढ़ेंः आज Gandhi Jayanti के अवसर पर Punjab में होने जा रही है स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत: CM Kejriwal

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कहा, ‘‘गांधी जयंती के खास मौके पर वह महात्मा गांधी को नमन करते हैं। महात्मा गांधी का प्रभाव वैश्विक है, जो पूरी मानव जाति को एकता और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम हमेशा उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करते रहें। गांधी जी के विचार हर युवा को उस बदलाव का वाहक बनने में सक्षम बनाएं जिसका उन्होंने सपना देखा था, जिससे सर्वत्र एकता और सछ्वाव को बढ़ावा मिले।’’

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि उनकी सादगी और राष्ट्र के प्रति समर्पण और‘जय जवान, जय किसान’का प्रतिष्ठित आह्वान आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है। भारत की प्रगति के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और चुनौतीपूर्ण समय में उनका नेतृत्व अनुकरणीय है। हम सदैव सशक्त भारत के उनके दृष्टिकोण को साकार करने के लिए कार्य करते रहें।

बड़ी खबरें पढ़ेंः NMC का खुलासा, ज्यादातर मेडिकल कॉलेजों में घोस्ट फैकल्टी

प्रधानमंत्री के अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी राजघाट और विजयघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजरुन खड़गे समेत तमाम राजनेताओं ने राजघाट और विजयघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को याद किया।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने राजघाट पर राष्ट्रपिता की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। सत्य, अ¨हसा, प्रेम और शांति पर आधारित उनके आदश्रें ने स्वतंत्रता संग्राम को नई शक्ति प्रदान की थी। उन्हें सार्व भौमिक विचार प्रत्येक मानव के कल्याण को लक्षित थे।’’ इसके बाद बिरला ने विजयघाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, ‘‘श्रद्धेय शास्त्री जी ने राष्ट्र सर्वोपरि की भावना का उद्घोष किया। वे मां भारती के सच्चे सपूत थे। उनके दृढ इरादों ने देश को नए उत्कर्ष पर पहुंचाया। यह राष्ट्र सदैव उनका कृतज्ञ रहेगा।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें