Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जवानों के साथ लगाए भारत माता के जय के नारे…चीन सीमा पर सैनिकों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, दिखा अलग अंदाज

October 12, 2023

जवानों के साथ लगाए भारत माता के जय के नारे…चीन सीमा पर सैनिकों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, दिखा अलग अंदाज

नेशनल डेस्क: प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार की सुबह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ पहुंचे और पार्वती कुंड में पूजा अर्चना की तथा आदिकैलाश के दर्शन करने के साथ ही गुंजी में सेना के जवानों से मुलाकात की। पीएम मोदी चीन की सीमा के नजदीक गुंजी गांव में जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और इस दौरान जवानों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

पीएम मोदी बरेली से सीधे चीन सीमा से सटे छोटे कैलाश (आदिकैलाश) पहुंचे। ज्योलिंकोंग एयरपोर्ट से वह पार्वती कुंड पहुंचे और शिव एवं पार्वती की पूजा अर्चना की। यहां मौजूद पुरोहितों ने उन्हें पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना कराई। पारंपरिक पगड़ी और रंगा (शरीर के ऊपरी हिस्से में पहना जाने वाला वस्त्र) के पारंपरिक परिधान पहने मोदी ने पार्वती कुंड के किनारे स्थित प्राचीन शिव-पार्वती मंदिर में आरती की।

पीएम मोदी ने आदि कैलाश के दर्शन भी किए और डमरू और शंख भी बजाया। पार्वती ताल के किनारे बैठ कर उन्होंने आदिकैलाश पर्वत के दर्शन किए। यहां से प्रधानमंत्री उच्च हिमालयी क्षेत्र में चीन की सीमा से लगे गुंजी पहुंचे। उन्होंने गुंजी, नाभि, कुटी और बूंदी गांवों के ग्रामीणों से मुलाकात की।

 

ग्रामीणों ने यहां परंपरागत तरीके से उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने चीन सीमा पर तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस, एसएसबी और सीमा सड़क संगठन के जवानों से भी मुलाकात की। उन्होंने यहां कला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें