PM Modi UAE visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूएई में भव्य स्वागत हुआ है। यूएई के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने पर एफ16 जेट विमानों ने प्रधानमंत्री मोदी के विमान को सुरक्षा प्रदान की। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह भारत के लोगों का सम्मान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह नई दिल्ली से अबू धाबी के लिए रवाना हुए। कुछ घंटे के बाद उनके विमान ने यूएई के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया, जहां एफ16 जेट विमानों ने पीएम मोदी के विमान को एस्कॉर्ट किया।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने वीडियो शेयर करते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान यूएई के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ, यूएई के एफ-16 लड़ाकू विमानों ने उसे एस्कॉर्ट किया। यह भारत और यूएई के नेतृत्व के बीच साझा गहरी रणनीतिक साझेदारी, विश्वास और आपसी सौहार्द का एक प्रतीक है।”
As Prime Minister Narendra Modi’s aircraft entered UAE airspace, it was escorted by UAE F-16 fighter jets, a reflection of the deep strategic partnership, trust, and personal warmth shared between the leadership of India and the UAE. pic.twitter.com/vpiYqSTzFc
— Amit Malviya (@amitmalviya) May 15, 2026
UAE के राष्ट्रपति से मुलाकात
वहीं, अबू धाबी पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का एयरपोर्ट पर स्वागत हुआ। उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। फिलहाल, उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया।
‘भारत के लोगों का सम्मान’
पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को ‘भाई’ बताया। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “अपने भाई, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ मुलाकात के दौरान मैंने जो बातें कहीं, उन्हें शेयर कर रहा हूं।” मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने यूएई में किए गए स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं अपने दूसरे घर आया हूं। ये शब्द और भाव मेरे जीवन की बहुत बड़ी पूंजी है। आज भी जिस प्रकार से आपकी सेना के जहाजों ने एस्कॉर्ट किया, यह भारत के लोगों का सम्मान है।”
I thank my brother HH Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan, President of the UAE, for the special gesture of receiving me at Abu Dhabi airport. I look forward to our discussions towards furthering India-UAE ties across key sectors like energy, investment, supply chains and more.… pic.twitter.com/3RPRCipnsr
— Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2026
इन देशों की यात्रा पर है PM
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की 5 देशों की यात्रा का यह पहला पड़ाव है। इसके बाद वे नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...