Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

10 मिनट में पूजा, 5 मिनट परिक्रमा और 7 मिनट साधना में लीन होंगे मोदी…भगवान शिव के इस मंदिर में आएंगे PM

October 10, 2023

10 मिनट में पूजा, 5 मिनट परिक्रमा और 7 मिनट साधना में लीन होंगे मोदी…भगवान शिव के इस मंदिर में आएंगे PM

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्तूबर को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे और इसको लेकर पुष्कर सिंह धामी सरकार की तैयारियां जोरों पर हैं। पीएम मोदी अपने दौरे के दौरान द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना करेंगे।

 

पीएम के कार्यक्रम के आधार पर मंदिर समिति ने भी अपनी ओर से कार्यक्रम तय किए हैं। मंदिर समिति की मानें तो पीएम मोदी जागेश्वर धाम मंदिर परिसर में 10 मिनट तक अलग-अलग मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे दो मुख्य जागेश्वर मंदिर में छह मिनट की पूजा होगी। दो-दो मिनट की अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना कराई जाएगी।

 

पंडितों के मुताबिक, परिक्रमा के लिए पांच मिनट का समय रखा गया है। वहीं संभावना है कि पीएम मोदी सात मिनट तक साधना कर सकते हैं। हालांकि साधना का समय बढ़ भी सकता है, लेकिन शुरुआती तैयारी के हिसाब से मंदिर परिसर में कुल 22 मिनट का कार्यक्रम बनाया गया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी के अधिकारियों ने पीएम की सुरक्षा को लेकर बैठक की है। सोमवार को जागेश्वर स्थित पर्यटन आवास गृह में प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों के साथ एसपीजी के अधिकारियों की बैठक हुई।

 

बैठक में प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी 12 अक्तूबर को सुबह 11:30 बजे तीन एमआई-17 हेलीकॉप्टर की फ्लीट के साथ शौकियाथल मैदान में उतरेंगे। शौकियाथल से वे जागेश्वर धाम पहुंचेंगे और यहां करीब 25 से 30 मिनट बिताने के बाद वे करीब दोपहर 1:00 बजे शौकियाथल से पिथौरागढ़ जिले में आदि कैलास के लिए रवाना होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें