Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi कल पालघर में 76 हजार करोड़ की लागत वाले वधावन बंदरगाह की आधारशिला रखेंगे

August 29, 2024

PM Modi कल पालघर में 76 हजार करोड़ की लागत वाले वधावन बंदरगाह की आधारशिला रखेंगे

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल महाराष्ट्र के मुंबई तथा पालघर का दौरा करेंगे और पालघर में 76 हजार करोड़ की लागत वाले वधावन बंदरगाह की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि श्री मोदी सुबह मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर में वह पालघर के सिडको मैदान में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पालघर में श्री मोदी वधावन बंदरगाह की आधारशिला रखेंगे। इस पर कुल 76,000 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इसका उद्देश्य एक विश्व स्तरीय समुद्री प्रवेश द्वार स्थापित करना है जो बड़े कंटेनर जहाजों को आपूर्ति और अल्ट्रा-बड़े मालवाहक जहाजों को समायोजित करके देश के व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा।

पालघर जिले के दहानू शहर के पास स्थित वधावन बंदरगाह भारत के सबसे गहरे पानी के बंदरगाहों में से एक होगा और पारगमन समय तथा लागत को कम करते हुए अंतरराष्ट्रीय शिपिंग मार्गों से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे से सुसज्जित, बंदरगाह में गहरी बर्थ, कुशल कार्गो हैंडलिंग सुविधाएं और आधुनिक बंदरगाह प्रबंधन प्रणाली शामिल होंगी। बंदरगाह से रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर पैदा होने, स्थानीय व्यवसायों को प्रोत्साहित करने और क्षेत्र के समग्र आर्थिक विकास में योगदान मिलने की उम्मीद है। चालू होने के बाद, बंदरगाह भारत की समुद्री कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा और वैश्विक व्यापार केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें