Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Mod का तिरंगे के लिए सम्मान, जमीन पर रखे तिरंगे को उठा कर जेब में रखा

August 23, 2023

PM Mod का तिरंगे के लिए सम्मान, जमीन पर रखे तिरंगे को उठा कर जेब में रखा
जोहानिसबर्गः भारतीय राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान प्रर्दिशत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को यहां ब्रिक्स की एक बैठक के मंच पर उनके खड़े होने के स्थान को चिह्न्ति करने के लिए लगाए गए तिरंगा को तुरंत उठा लिया, ताकि उस पर उनका पैर ना पड़ जाए। मंच पर प्रत्येक नेता के खड़े होने के स्थान को चिह्न्ति करने के लिए उनके देश के ध्वज का स्टीकर लगाया गया था।
बैठक के एक वीडियो में, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा प्रधानमंत्री मोदी को तिरंगा उठाते और उनका अनुसरण कर अपने देश के ध्वज के स्टीकर को उठाते दिख रहे हैं। रामफोसा ने अपने देश का झंडा एक अधिकारी को सौंप दिया, जबकि मोदी ने तिरंगा अपने पास ही रखा।
इससे पहले, मोदी ने रामफोसा के साथ एक द्विपक्षीय बैठक की, जिस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्रीय व बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें