Site icon Dainik Savera Times

PM नरेंद्र मोदी का असम दौरा: राज्य में कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन, नारेंगी-कुरुवा पुल का शिलान्यास

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के दरांग जिले में स्वास्थ्य और क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने दरांग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) स्कूल और बीएससी नर्सिंग कॉलेज की सौगात दी, जिससे राज्य के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

 कुरुवा-नरेंगी पुल की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी पर कुरुवा-नरेंगी पुल की आधारशिला रखी। इससे क्षेत्र में संपर्क में सुधार होगा और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के बाद कल मेरा पहली बार असम आना हुआ है। मां कामाख्या के आशीर्वाद से ऑपरेशन सिंदूर को जबरदस्त सफलता मिली…इस क्षेत्र में आज जन्माष्टमी मनाई जा रही है। मैं आप सभी को बहुत शुभकामनाएं देता हूं। मैंने लाल किले से कहा था, चक्रधारी मोहन को याद किया था, श्री कृष्ण को याद किया था और मैंने भविष्य की सुरक्षा नीति में एक सुदर्शन चक्र की कल्पना को लोगों के सामने रखा है…”

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कुछ दिन पहले ही हमने भारत रत्न सुधाकंठ भूपेन हजारिका जी का जन्मदिवस मनाया है। कल उनके सम्मान में आयोजित एक बहुत बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनने का अवसर मुझे मिला। असम की ऐसी महान संतानों और हमारे पूर्वजों ने जो सपना देखा था, आज भाजपा की डबल इंजन सरकार उसको पूरी ईमानदारी से पूरा करने में जुटी हुई है…”

दरांग में उनका पारंपरिक सम्मान हुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने असम दौरे की शुरुआत दरांग जिले से की। जहां उनका पारंपरिक सम्मान और भव्य स्वागत किया गया। इस विशेष अवसर पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Earthquake: तुर्की में फिर महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग

Exit mobile version