Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

पीएम सेतु योजना के तहत 20 हजार युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ेगा विभाग

July 16, 2026

पीएम सेतु योजना के तहत 20 हजार युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ेगा विभाग

चंडीगढ़ : हरियाणा के युवा एवं उद्यमिता राज्यमंत्री गौरव गौतम ने पंचकूला स्थित हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा की पांच सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को राष्ट्रीय स्तर की ग्रेडिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। यह समारोह विश्व युवा कौशल दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया था। जिसका उद्देश्य राज्य के तकनीकी और व्यावहारिक शिक्षा ढांचे की इस अभूतपूर्व उपलब्धि को रेखांकित करना था।

इस दौरान राज्यमंत्री ने प्रदेशवासियों और युवाओं को विश्व युवा कौशल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पीएम सेतु योजना के तहत विभाग का लक्ष्य प्रदेश के 20 हजार युवाओं को देश की अग्रणी व प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनियों के साथ जोडऩा है। योजना के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की तात्कालिक मांग के अनुसार आधुनिक विधाओं में निपुण किया जाएगा, जिससे वे सीधे रोजगार प्राप्त कर सकें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें