Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब ने ली 3 लोगों की जान, 7 की हालत गंभीर

January 23, 2023

बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब ने ली 3 लोगों की जान, 7 की हालत गंभीर

सीवान: बिहार के सीवान जिले के लकारी नबीगंज में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। इस संबंध में 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इस बात की जानकारी सीवान के जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने दी है। जानकारी के अनुसार लोगों ने रात में पेट दर्द और आंखों की रौशनी कम होने की शिकायत की। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि पिछले महीने दिसंबर 2022 में, बिहार के छपरा जिले में अवैध शराब के सेवन से 70 लोगों की मौत हो गई थी। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मामले के सिलसिले में एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया और 2.17 लाख रुपये नकद भी बरामद किए। अप्रैल 2016 से बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें