Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : पैतृक जमीन विवाद में लाठी-डंडे चले, पांच घायल

Poles clash in land dispute

Poles clash in land dispute

सोनीपत। गोहाना की एकता कॉलोनी में पैतृक जमीन के लिए दो गुटों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और ईंटें फेंके गए। घटना से इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और मौके की जांच के आधार पर गुरुवार को मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

400 वर्ग गज का है पैतृक प्लॉट

शिकायतकर्ता अशोक ने पुलिस को बताया कि कॉलोनी में करीब 400 वर्ग गज का उनका पैतृक प्लॉट है, जिस पर चहारदीवारी और गेट लगा हुआ था। छह मई 2026 की सुबह कुछ लोग वहां पहुंचे और जमीन को अपना बताने लगे। आरोप है कि सोनू, पप्पू, विन्नी, अनिल, मनोज, मुकेश, विकास, राजेंद्र, रितु और ईश्वर समेत अन्य लोग निर्माणाधीन मकान से ईंटें ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरने लगे। विरोध करने पर झगड़ा शुरू हो गया।

हेल्प लाइन 112 पर दी सूचना

रोहतास ने बताया कि परिवार के कुछ सदस्यों ने अपनी हिस्सेदारी की दूसरी जमीन पहले ही बेच दी थी और अब इस प्लॉट पर भी कब्जा कर बेचने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि जमीन की जमाबंदी, फर्द और इंतकाल उनके नाम दर्ज हैं। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि जेसीबी मशीन बुलाकर गेट और चारदीवारी गिरा दी गई, जिससे विवाद और बढ़ गया। पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों पक्षों में फिर मारपीट हुई। अशोक, रोहतास, पूनम बाला, रीना और रवि घायल हुए।

घायलों को पहुंचाया गोहाना अस्पताल

आरोप है कि लाठी-डंडों से हमला किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। घायलों को सरकारी अस्पताल गोहाना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल किया गया। चिकित्सकों ने घायलों को बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां रेफर कर दिया है। घटना के कई सीसीटीवी और अन्य वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं। चौकी देवीपुरा के हेड कांस्टेबल हरेंद्र को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि वीडियो और जांच में कुछ गंभीर आरोपों की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन झगड़ा और मारपीट की घटना सही पाई गई है। मामले में जांच जारी है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version