Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana : पुलिस भर्ती : पंचकूला में PMT शुरू, इन नियमों का रखें ध्यान

April 20, 2026

Haryana : पुलिस भर्ती : पंचकूला में PMT शुरू, इन नियमों का रखें ध्यान

पंचकूला। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से होने वाली पुलिस के 5,500 पदों पर सीधी भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड परीक्षा (PMT) शुरू हो गई है। यह आयोजन पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हो रहा है।

इस भर्ती में भाग लेने के इच्छुक लगभग तीन लाख से अधिक लोगों के मन के सवालों के जवाब भी चेयरमैन हिम्मत सिंह गूगल फॉर्म से दे रहे हैं। चेयरमैन ने साफ कहा कि भर्ती प्रक्रिया तकनीकी रूप से व्यवस्थित है। इसमें पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जा रही है।

नहीं जाएगी कोई छूट : चेयरमैन

चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि शारीरिक मापदंड परीक्षा में गर्भवतियों को किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। दूसरी ओर आयोग ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए सिख समुदाय के अभ्यर्थियों के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। उनकी मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए मापन के लिए अलग केबिन और सिख कर्मचारियों की तैनाती की है। इसके अलावा आयोग ने साफ चेतावनी दी है कि कोई भी युवा दौड़ या मापन के दौरान ‘एनर्जी बूस्टर’ का इस्तेमाल न करे, यह स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है।

जर्मन तकनीक से दर्ज होगा समय

युवाओं ने जब दौड़ के लिए स्टॉप वॉच की मांग की तो चेयरमैन ने आधुनिक तकनीक का हवाला दिया। उन्होंने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान समय का रिकॉर्ड जर्मनी से मंगाई रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन मशीनों से किया जाएगा। ऐसे में अलग से स्टॉप वॉच की जरूरत नहीं होगी। यदि किसी अभ्यर्थी को अपनी लंबाई, वजन या छाती के माप को लेकर कोई संदेह है, तो वह मौके पर ही अपील काउंटर पर जा सकता है। नरवाना और रेवाड़ी के युवाओं को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी तकनीकी खराबी की स्थिति में शिकायत समिति तुरंत समाधान करेगी।

एडमिट कार्ड के बिना नहीं होगी एंट्री

भर्ती प्रक्रिया के चरणों को स्पष्ट करते हुए आयोग ने बताया कि पहले पीएमटी (मापदंड) होगा और उसके बाद पीएसटी (दौड़) की समय सारणी जारी की जाएगी। पुरुष कांस्टेबल के लिए 170 सेमी लंबाई और 83-87 सेमी छाती का मानक तय है। सोनीपत और कैथल के अभ्यर्थियों को आगाह किया गया है कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के अभाव में स्टेडियम के भीतर प्रवेश वर्जित होगा। आयोग का लक्ष्य है कि पूरी चयन प्रक्रिया को समयबद्ध और त्रुटिहीन तरीके से संपन्न किया जाए।

फिर होगी लिखित परीक्षा

पीएमटी में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) के लिए बुलाया जाएगा। पीएसटी में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होने का माैका मिलेगा। पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए होने वाले पीएमटी की बात करें ताे सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 170 सेंटीमीटर ऊंचाई होनी चाहिए। सीना 4 सेंटीमीटर और फुलाव के साथ 83 सेंटीमीटर चाैड़ाई हो। आरक्षित श्रेणी के लिए 168 सेंटीमीटर ऊंचाई होनी चाहिए। सीने की चाैड़ाई 4 सेंटीमीटर और फुलाव के साथ 61 सेंटीमीटर होना चाहिए। वहीं, महिलाओं के लिए 158 सेंटीमीटर ऊंचाई होनी चाहिए। फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) की बात करें तो पुरुषों को 2.50 किमी. की दाैड़ 12 मिनट में पूरी करनी होगी जबकि महिलाओं को छह मिनट में एक किमी. की दाैड़ पूरी करने पर ही आगामी प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। पूर्व सैनिकों को 5 मिनट में 1 किमी. की पूरी दाैड़ करनी होगी।

फॉरेस्टर रेंजर के लिए दाैड़ना होगा

वन विभाग में वनपाल के पदों के लिए ऊंचाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। सीने की चाैड़ाई 79 सेंटीमीटर हो जबकि फुलाव के बाद 84 सेंटीमीटर चाैड़ाई की शर्त है। महिलाओं के लिए 155 सेंटीमीटर लंबाई रखी गई है। पुरुष अभ्यर्थियों को 25 किमी. और महिलाओं को 14 किमी. की दाैड़ 4 घंटे में पूरी करनी होगी।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें