Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Insta पर लाइव आकर सुसाइड करने जा रहा था युवक…पुलिस ने ऐसे बचाई जान

November 21, 2023

Insta पर लाइव आकर सुसाइड करने जा रहा था युवक…पुलिस ने ऐसे बचाई जान

नेशनल डेस्क: एक युवक इंस्टाग्राम पर लाइव होकर सुसाइड करने जा रहा था लेकिन पुलिस की चुस्ती और सूझबूझ ने उसकी जान बचा ली और उसे समझाया। खबर है कि ग्रेटर नोएडा में एक 22 साल के युवक ने इंस्टाग्राम पर सुसाइड करने की पोस्ट डाली। पोस्ट पर पुलिस की भी नजर गई और झट से उसका नंबर ट्रेस करके पुलिस ने युवक को खोज निकाला और काउंसलिंग कर उसकी जान बचाई।

 

सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने की सूचना पोस्ट करने वाले युवक की थाना सूरजपुर पुलिस ने काउंसलिंग की। पुलिस के मुताबिक मीडिया सेल, गौतम बुद्धनगर को सूचना प्राप्त हुई कि इंस्टाग्राम पर एक युवक द्वारा सुसाइड करने संबंधी पोस्ट डाली गई है। सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए सूरजपुर थाना को सूचित किया गया।

 

पुलिस युवक की लोकेशन पर तुरंत पंहुची और उसे खोज निकाला। उसकी मानसिक स्थिति के अनुसार बातचीत कर काउंसलिंग की गई। युवक ने बताया कि वह मूल रूप से हरदोई का रहने वाला है और वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर के मलकपुर में किराए के मकान में रहता है। परिवारिक समस्या के कारण तनाव में होने पर आत्महत्या करने जा रहा था। पुलिस ने युवक को समझाया और उसके परिवार सेभी बात की। इसके बाद युवक ने पुलिस को यकीन दिलााय कि वह भविष्य में भी इस तरह का कोई कदम नहीं उठाएगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें